चम्पावत, मई 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में जिला स्तरीय कौशलम प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डायट लोहाघाट में आयोजित कौशलम प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं चंचला और स्नेहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं ने प्रोटो टाइप निर्माण, 3पी की अवधारणा तथा गौमय से निर्मित प्रतिमाओं का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम समन्वयक डा. कमल गहतोड़ी व अन्य निर्णायकों ने उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने छात्राओं चंचला, स्नेहा, कविता आर्या, नीतू महर, आरुषि, खुशी तथा मार्गदर्शक शिक्षिका ज्योति राना को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- जीजीआईसी में पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.