एटा, अप्रैल 6 -- राजकीय इंटर कॉलेज एटा परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन का डीएम प्रेमरंजन सिंह ने फीता काटकर शिलापट्टिका का अनावरण किया। सकीट रोड से लेकर जीआईसी तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि खराब पड़ी सड़क को शीघ्र बनवा दिया जाएगा। समारोह में डीएम ने कहा कि इससे जनपद के अन्य अधिकारियों को भी अपने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रेरणा मिलेगी। डीएम का डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए दिनेश कुमार ने बुके भेटकर स्वागत किया।डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज के पुराने भवन हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लेखाधिकारी मुकेश मित्तल, डीसी गिरिजा शंकर राजपूत, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, क्षेत्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, शिक्षाविद राहुल गुप्ता, रामवीर सिंह यादव,...