नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित पृथ्वीराज सिंह बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला जीआईसी गैरीखेत और कृष्णापुर इलेवन बी के बीच खेला गया। इस मैच में जीआईसी गैरीखेत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला एसॉल्टर इलेवन और सनशाइन टीम के बीच हुआ, जिसमें एसॉल्टर इलेवन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...