मिर्जापुर, जून 1 -- मिर्जापुर। शासन स्तर से जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश रविवार को जारी कर दिया है। नए प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में राजीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित को तैनात दी गई है। दोपहर में उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक रहे माया राम का स्थान लिया। माया राम को शिक्षा निदेशालय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मंडल के उप शिक्षा निदेशक विनोद कुमार शर्मा को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विंध्याचल मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विंध्याचल मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक का कार्य भार अभी तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के पास था। यह भी पढ़ें- संजीव कुमार नए प्रभारी डीआईओएस, एटा के बीएसए यह भी पढ़ें- योगी सरकार ऐ...