बरेली, जुलाई 23 -- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रशांत कुमार ने पहले ही प्रयास में यूजी नीट की परीक्षा 577 अंक हासिल करके क्वालीफाई की। प्रशांत के पिता किसान व मां गृहणी हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले प्रशांत ने अपनी लगन, मेहनत से नीट में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर बुधवार को जीआईसी के प्रधानाचार्य ओपी राय, उप प्रधानाचार्य कुसुम लता, डॉ. गजराम सिंह, तथा डॉ. नमिता त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपनी जीव विज्ञान की शिक्षिका डॉ. नमिता त्रिपाठी के मार्गदर्शन को दिया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...