बलरामपुर, मार्च 17 -- हर्रैया सतघरवा। स्थानीय विकास खंड अन्तर्गत इंडो-नेपाल बार्डर के समीप लखौरा गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज वर्षों से अपने संचालन की राह देख रहा है। करीब दस वर्ष पूर्व सवा चार करोड़ रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया गया है। भवन बनकर तैयार है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर व उच्च शिक्षा के लिए बेहतर इस क्षेत्र मे कॉलेज न होने से ज्यादातर छात्रों को बीच में ही पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है। यदि इंटर कालेज का संचालन शुरू हो जाए तो नेपाल बॉर्डर से सटे गांवों के सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...