कानपुर, जनवरी 3 -- सांसद व एमएलसी ने विधिवत पूजन के बाद किया 4.92 करोड़ योजना का शिलान्यास 2.16 करोड़ रिलीज, साल भर में पूरा होगा निर्माण, यहां खेल सकेंगे सभी इंडोर खेल कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में 4.92 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य अतिथि व सांसद रमेश अवस्थी और विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. अरुण पाठक ने इसका शिलान्यास किया। शिलान्यास से पहले विधिवत पूजन किया गया। यह इंडोर स्टेडियम एक साल में बन कर तैयार हो जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड के एक छोर पर इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा जो लंबे समय से प्रस्तावित है। सांसद व एमएलसी के अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, जीआईसी चुन्नीगंज के प्रधानाचार्य संजय यादव, अशफाक अहमद, विधायक प्रतिनिधि अतुल दीक्षित आदि ने समारोह में भाग ...