सिद्धार्थ, जनवरी 22 -- ककरहवा। मोहाना थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली ककरहवा विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत स्कूल की बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव के देखरेख में संपन्न कार्यक्रम में महिला पुलिस टीम ने शासन की ओर से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, पुलिस आपात कालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 और स्वास्थ सेवा, एम्बुलेंस सेवा 102, 108 व साइबर हेल्प लाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...