जीआइसी के आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों ने सपा विधायक को सौंपा मांगपत्र
मुरादाबाद, मई 15 -- सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज में आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के पदों पर तैनात कर्मियों ने सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान से मिलकर अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि प्रदेश स्तर पर आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया जाए, सभी आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों को 60 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों का भुगतान सीधे निगम या विभाग द्वारा किया जाए साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था भी लागू की जाए। सभी कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई, बोनस, अवकाश चिकित्सा सुविधा एवं अन्य श्रमिक अधिकार सुनिश्चित किया जाए। विभागीय शोषण, अवैध कटौती एवं मनमानी कार्यप्रणाली पर तत्काल रोक लगाई जाए। लंबे समय से कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.