नई दिल्ली, मई 13 -- सारा अली खान का फैशन स्टाइल अक्सर लोगों को पसंद आ ही जाता है। कभी सलवार सूट में तो कभी साड़ी में एक्ट्रेस स्टाइल के मामले में चार कदम आगे ही रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट पहने अपने लुक को शेयर किया है। इस लुक में वह बिल्कुल ऑफिस जाने वाली एक मॉर्डन महिला जैसी दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये क्लासी लुक वाकई देखवे लायक है। यहां देखिए सारा अली खाने के लुक की डिटेलिंग। यह भी पढ़ें- छाया अनन्या बिड़ला के फैशन का जलवा, ब्लैक आउटफिट के साथ चर्चा में मैटेलिक मास्कआउटफिट डिटेलिंग इस लुक में सारा ने व्हाइट शर्ट को हाई-वेस्ट वाइड लेग्ड डेनिम के साथ कैरी किया है। उनकी सफेद रंग की ये शर्टी पूरे लुक को क्लासी और क्लीन बनाने में मदद कर रही है। इस लुक में शर्ट की स्लीव्स को हल्का फोल्ड किया है जिससे कैजुअल कूल ट...