नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जींस पहनते समय आपने उसकी आगे वाली बड़ी जेब के अंदर बना छोटा सा पॉकेट जरूर देखा होगा। इतना छोटा कि इसमें मोबाइल तो दूर, हाथ भी ठीक से नहीं जाता। फिर आखिर इसे जींस में रखा ही क्यों गया? आज भले ही ज्यादातर लोग इसमें सिक्के या छोटी-मोटी चीजें रखते हों, लेकिन इसकी शुरुआत किसी फैशन ट्रेंड से नहीं हुई थी। इसके पीछे जींस के शुरुआती दिनों से जुड़ी एक खास जरूरत थी। उस समय जींस आज की तरह रोजमर्रा के फैशन का हिस्सा नहीं थी, बल्कि मेहनत करने वाले लोगों के काम की ड्रेस थी। इसी वजह से जींस की डिजाइन में रखी गई इस छोटी सी जेब का काम भी आज से काफी अलग था।जींस की छोटी जेब को क्यों बनाया गया था? जींस की इस छोटी जेब को आमतौर पर वॉच पॉकेट कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1873 के आसपास हुई, जब Levi Strauss और Jacob Davis ने मजबूत कीलों वाली डे...