मोतिहारी, सितम्बर 14 -- पताही (निज संवाददाता) गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति बिहार विधानसभा के सभापति सह ढाका विधायक फैसल रहमान ने सोमवार सुबह जिहुली हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और अपनी ओर से हर संभव सहायता प्रदान की। साथ ही इस कठिन समय में परिवार को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को अकेला न समझें, हर परिस्थिति में वह उनके साथ खड़े हैं। संबंधित अधिकारियों से घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने बताया कि घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। मामूली विवाद में इस तरह की जघन्य घटना नहीं होनी चाहिए। कहा कि तीन हत्यारोपी गिरफ्तार हो चुके हैं तथा अन्य पर इनाम की घोषणा कि गई...