लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। विकृत जिहादी मानसिकता के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया। वीएचपी ने देश के सभी राज्यों में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की।इस मौके पर वीएचपी के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि जिम, थूक, सैलून व कोरियोग्राफर जिहाद सामने आने पर लगता था कि कम पढ़े लिखे लोग ही इस षड्यंत्र में शामिल हैं। लेकिन अलफलाह, केजीएमयू और अब टीसीएस जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अंदर काम करने वाले लोगों की धर्मांतरण के षड्यंत्र में संलिप्तता बताती है कि जिहादी षड्यंत्र केवल कम पढ़े लिखे लोगों के दिमाग की विकृति नहीं है। यह भी पढ़ें- अवैध धर्मांतरण पर विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन उच्च शिक्षित लोगों के द...