वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिहाद और धर्म को लेकर कट्टरता रखने वाले मुंबई के एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े आदमपुर के चिकित्सक के 19 वर्षीय बेटे से मुंबई एटीएस ने मंगलवार को गहन पूछताछ की। करीब आठ घंटे पूछताछ के बाद एटीएस उसका लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, प्रिंटर आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ ले गई। चिकित्सक के बेटे को 22 अप्रैल को मुंबई एटीएस मुख्यालय तलब किया गया है। यूपी एटीएस और आईबी की टीम भी मौजूद थी। मुंबई एटीएस ने जेहाद और धर्म को लेकर कट्टरता को बढ़ावा देने के मामले में एक केस दर्ज किया है। जांच के दौरान व्हाट्सऐप ग्रुप और एक डायरी में चिकित्सक के पुत्र का भी नंबर मिला था। यह भी पढ़ें- आदमपुर में डॉक्टर पुत्र के मकान के घर पर जुटी भीड़ आरोप है कि वह भी इस ग्रुप में सक्रिय था। आपत्तिजनक सामग्रियां, वीडियो, तस्वीरें...