हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 3 -- बिहार के बक्सर जिले के डुमरावं प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नथुनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय के हेडमास्टर मोहम्मद इमाम अली अंसारी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही बिहार सरकार ने हेडमास्टर इमाम अली का राजकीय पुरस्कार 2026 के लिए चयन किया था। आगामी शिक्षक दिवस पर राज्य के जिन 38 शिक्षकों को सम्मान मिलने वाला था, उस सूची में उनका भी नाम था। इस कांड में अरेस्ट होने के बाद अब आरोपी हेडमास्टर को राजकीय सम्मान से वंचित करने की अनुशंसा शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज वहीं, इस मामले में पुलिस ने गुरुवार देर शा...