राजेश कुमारन, अक्टूबर 15 -- राजेश कुमार, निज संवाददाता, गयाजी। जिस हाथ पर आठ साल पहले प्रेमिका का नाम गुदवाया था, उसी बेटे पर मां का सिंदूर मिटाने का आरोप है। हैरान कर देने वाला यह मामला बिहार के गयाजी जिले का है। करीब 20 दिन पहले चंदन अपने पिता कृष्णा गुप्ता को डायलिसिस कराने अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकला था। किसी ने नहीं सोचा था कि पिता की जिंदगी बचाने के लिए उन्हें अस्पताल ले जाने वाला बेटा ही उनकी हत्या कर देगा। पुलिस के अनुसार, चंदन ने नुकीले पत्थर से सिर कूचकर पिता की हत्या कर दी थी। बुधवार को मगध मेडिकल थाना में डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में चंदन ने हत्या की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान चंदन ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने पिता की नुकीले पत्थर से कूचकर हत्या की...