वाशिंगटन, नवम्बर 13 -- अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उस अमेरिकी सैनिक को सैन्य सम्मान से नवाजा है, जिसने वेटरन्स डे के मौके पर वॉर मेमोरियल में उन्हें और उनकी टीम को अनुशासन का पाठ पढ़ाया था। सैनिक ने हेगसेथ, उनकी पत्नी और वरिष्ठ अधिकारियों को स्मारक परिसर में शांति और सम्मान बनाए रखने की याद दिलाई थी। अब हेगसेथ ने उसी सैनिक को मेडल देकर उसकी ड्यूटी की सराहना की है। पेंटागन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हेगसेथ ने गुरुवार को उस सैन्य यूनिट के सदस्यों को पेंटागन बुलाया, जो वॉर मेमोरियल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। इस दौरान उन्होंने स्पेशलिस्ट थॉमस इग्लेसियस को ज्वाइंट सर्विस कमेंडेशन मेडल प्रदान किया। यह सम्मान 11 नवंबर 2026 को टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर में अपनी ड्यूटी निभाने के लिए दिया गया। हेगसेथ ने समारोह की तस्वीरें ...