जिस वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर रही थीं UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उस पर गुजरात में पथराव; पुलिस ने एक को दबोचा
सूरत, अगस्त 25 -- गुजरात में सूरत के पास से गुजर रही मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मंगलवार को एक व्यक्ति ने पथराव कर दिया, जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं। हालांकि जिस कोच पर पत्थर लगा, वह उस कोच से काफी दूर था जिसमें पटेल बैठी थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद RPF की फुट पेट्रोल यूनिट ने पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को दबोच लिया। घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। वह मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर व्यक्ति है। उधर पश्चिमी रेलवे के वडोदरा डिवीजन के पुलिस अधीक्षक (SP) अभय सोनी ने बताया कि यह घटना सूरत जिले के उतरन पुलिस स्टेशन के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.