वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी, हिटी। भ्रष्टाचार की एक नई कहानी सोमवार को सदर तहसील में सामने आई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान चोलापुर के कटरी के फरियादी देवेंद्र बहादुर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जिस लेखपाल सतीश चंद्र के खिलाफ शिकायत की गई थी। उसने ही जांच आख्या बनाकर प्रकरण का समाधान कर दिया। फरिदायी ने लेखपाल पर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच कानूनगो को सौंपी है। देवेंद्र ने बताया कि 20 दिसम्बर के समाधान दिवस पर लेखपाल सतीश चंद्र के खिलाफ आराजी संख्या 568 के फाट बाट की जांच में मनमानी, धमकी देने एवं रिश्वत मांगने से सम्बंधित शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था। कुछ ही दिन पहले ऑनलाइन पोर्टल देखने पर स्तब्ध रह गया, जब जांच अधिकारी के कालम में सतीश चंद्र का नाम था। कहा कि जिसके खिलाफ शिकायत की ग...