जिस लालची शैतान की वजह से MP में मारे गए 16 लोग, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उस 30 हजार के इनामी को धर दबोचा
सागर, सितम्बर 11 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 16 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि लखेरा (45) को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लखेरा पर 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं, गिरफ्तारी से पहले हुई गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लखेरा पर लाइसेंसी शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह लोधी के साथ मिलकर नकली शराब बनाने और उसे सागर जिले में तस्करों के जरिए खपाने का आरोप है। मामले की जानकारी देते हुए सागर के पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया ने कहा, 'बरयथा पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बांदा-बरयथा रोड पर हनुमान टोंग मंदिर के पास छिपा हुआ है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.