नई दिल्ली, मार्च 2 -- यूपी में होली पर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। होली पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ के आधार पर ही संबंधित रूट पर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। किस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक है, इसके लिए अनारक्षित टिकट सिस्टम (यूटीएस) की हर दो-दो घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने भीड़ नियंत्रण सहित यात्रियों की सुविधा के लिए अधीनस्थ अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए यूटीएस की प्रत्येक दो घंटे की रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा करते हुए डिमांड तुरन्त परिचालन विभाग को भेजने के निर्देश दिए। आरक्षण स...