सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- निकाह में बाधा बनने पर प्रेमी के सिर काटकर हत्या करने की घटना ने पुलिस से लेकर आमजन तक को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को पुलिस ने उमा के कटे सिर को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने कहा कि उमा से 15 साल पहले उस समय रिश्ता-नाता खत्म कर दिया था, जब शादी वाले दिन वह अपने पहले प्रेमी संग फरार हो गई थी। बाद में उससे तलाक लेकर बिलाल के साथ रह रही थी। परिजनों ने कहा कि सिर्फ इंसानियत के लिए उसके कटे सिर को सहारनपुर लाकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के अम्बेहटा निवासी बिलाल छह दिसंबर की रात बेहट रोड निवासी अपनी प्रेमिका उमा को पोंटा साहिब घुमाने की बात कहकर हिमाचल ले गया उसके बाद हरियाणा में उसकी सीट बेल्ट से हत्या कर सिर काटकर जंगल में फेंक दिया था। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ...