जिस दोस्त को मरा बताया वो निकला जिंदा, कोर्ट को गुमराह करने वाले जमानती पर FIR दर्ज
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दोस्ती निभाने के लिए एक शख्स ने अदालत में अपने दोस्त को बचाने के लिए उसे मृत बता दिया। अदालत ने जब उसके दावे की जांच कराई तो दिल्ली पुलिस ने आरोपी को जिंदा पाया। अब इस मामले में आरोपी के दोस्त पर कोर्ट को गुमराह करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। साकेत थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- 'अदालत अटकलें लगाने की.': कोर्ट ने पासपोर्ट एक्ट के आरोप से व्यक्ति को किया बरी पुलिस अधिकारी ने बताया कि संगम विहार में रहने वाले रविंद्र उर्फ लाला पर वर्ष 2017 में संगम विहार थाने में एक केस दर्ज हुआ था। जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही है। इस मामले में रविंद्र जमानत मिलने पर जेल से बाहर आ गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.