नई दिल्ली, जुलाई 18 -- IDBI Bank Result: आईडीबीआई बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 2,115 करोड़ रुपये पर पहुंचा। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 2,007 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। ये तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब सरकार बैंक में हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम कर रही है। बीते दिनों सरकार को IDBI बैंक की रणनीतिक बिक्री के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और एमिरेट्स एनबीडी से संशोधित वित्तीय बोलियां मिली हैं।बैंक की कितनी रही कमाई IDBI बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून, 2026 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 8,573 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 8,458 करोड़ रुपये थी। तिमाही में बैंक की ब्याज...