नई दिल्ली, मार्च 13 -- गैंगस्टर से कनेक्शन के आरोप में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) नेता नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच में देरी पर नाराजगी जाहिर की और पुलिस को फटकार भी लगाई। अदालत ने पूछा कि यदि जांच ही चलती रही तो आरोपों पर सुनवाई कब होगी? अदालत ने कहा जब कोई जेल में बंद हो तो इस तरह दो साल तक बैठे नहीं रहे सकते हैं। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने 'आप' नेता पर रहम दिखाते हुए पुलिस को जल्दी चार्जशीट दायर करने को कहा। गौरतलब है कि 'आप' मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले से जुड़े केस में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर संदेह जाहिर करते हुए जज बदलने की मांग की है। बाल्यान को महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम (MCOCA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने बाल्य...