लखनऊ, अप्रैल 30 -- UP Vidhansabha: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बुलाए गए यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमाल अख्तर ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा ये सभी जानते हैं कि 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हुआ। सभी दलों ने बिल को पास कराने में पूरा सहयोग किया। लेकिन बीजेपी के जितने भी साथी हैं वह भ्रम फैलाते हैं। जब बिल पास हो गया तो कहा गया 2026 के संसेक्स के बाद जनगणना कराएंगे। परिसीमन के बाद इस बिल को लागू करेंगे। लेकिन जब अचानक से पांच राज्यों के चुनाव आते हैं तो अचानक से विशेष अधिवेशन बुलाया जाता है और उसके अंदर 2011 के तहत परिसीमन लाकर संविधान संशोधन बिल पेश किया जाता है। उन्होंने कहा, जब संविधान संशोधन बिल उसके अंदर पास करने के लिए लाया जाता है। अब आप बताइए 2011 की जनगणना के...