पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। पूरनपुर में गेहूं खरीद को लेकर पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के बाद डीएम द्वारा तय किए गए नोडल अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। मंडी के नोडल सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी ने सभी 29 केंद्रों पर पहुंच कर मुआयना किया। व्यवस्था बनाई गई है कि केवल चंद केंद्रों पर नहीं बल्कि मंडी गेट पर जिस केंद्र का टोकन मिलेगा। गेहूं की खरीद वहीं उसी केंद्र पर होगी। डीएम द्वारा गेहूं खरीद को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता के चलते मंडी समिति में मंडी के प्राधिकारी नियंत्रक विजय वर्धन तोमर ने मंडी सचिव अवस्थी और मंडी निरीक्षक जहीर अहमद को साथ लेकर मंडी में व्यवस्थाओं को देखा ताकि किसानों को कोई परेशानियां न होने पाए। किसानों के विश्राम स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि...