नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Bharat Biotech ipo: कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी-भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना बना रही है। यह कंपनी 500 मिलियन डॉलर का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस संबंध में मंथन का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि इश्यू का साइज, स्ट्रक्चर और समय-सीमा अभी तय नहीं हुई है। वहीं, कंपनी की ओर से भी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है और बाजार की परिस्थितियों तथा निवेशकों की रुचि के आधार पर प्रस्ताव में बदलाव संभव है। कंपनी लिस्टिंग की तैयारी ऐसे समय में कर रही है जब भारतीय प्राथमिक बाजार रिकॉर्ड फंड जुटाने के बाद अब अधिक सतर्क रुख में है। शेयर बाजार की बिकवाली के बीच हेल्थकेयर और फार्मा क्षेत्र में निवेशकों की लॉन्ग टर्म रुचि बनी हुई है। हालांकि, श...