जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर, संवाददाता। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पखनपुर और बाबू पुरवा बड़ागांव में अवैध रूप से संचालित अस्पताल के मामले में बुधवार को संचालक पर कार्रवाई की गई। अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। जबकि कथित डॉक्टर सहित तीन लोगों पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। चार दिन पहले यहां ऑपरेशन के दौरान लपरवाही बरतने से एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों अस्पतालों को सील कर दिया था। मामले में पहले ही अप्रशिक्षित व्यक्ति रामसुधार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अस्पताल का संचालन देवेन्द्र शुक्ला के नाम से हो रहा था। इसी आधार पर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवा...