जिस अनाथ बच्ची को मां ने लिया गोद, उसी ने प्रेमी संग मौत के घाट उतारा; कब्र से बाहर निकाली लाश
रांची, अप्रैल 29 -- रांची में डोरंडा के मनीटोला निवासी नाबालिग लड़की ने पैसों के लालच में मां नाहिद परवीन की हत्या कर दी। लड़की ने इस वारदात को अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। शव को सुपुर्दे खाक करने के बाद जब परिजनों ने उसे पूछताछ की तब हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग और उसके प्रेमी अरबाज खान समेत तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। छह महीने से जिस मां ने अपनी बेटी को कलेजे से लगाकर रखा, उसी बेटी ने आखिरकार ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। परिवार के भीतर चल रहे तनाव और पैसों को लेकर बढ़ते विवाद ने इस रिश्ते को ऐसी दिशा में धकेल दिया, जहां से वापसी संभव नहीं थी। पुत्री ने लालच में अपनी मां का कत्ल कर दिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.