जिसौरी-जिसौरा के जंगल में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों से मुठभेड़
मेरठ, अगस्त 7 -- मुंडाली थाना पुलिस की गुरुवार देर रात जिसौरी-जिसौरा के जंगल में चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी बदमाश पेशेवर बदमाश हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में भिन्न-भिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास करीब 18 हजार रुपये की नकदी व तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के जिसौरा-जिसौरी चौराहे पर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वे पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.