संवाददाता, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को रिश्ते के एक चाचा ने सात साल की मासूम बच्ची की स्कूल से ले जाकर हत्या कर दी और शव झरही नदी में फेंक दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी बच्ची के पिता के सगे चाचा का लड़का है। पीडि़ता उसे बड़ा पापा कहकर बुलाती थी। मौके पर सीओ समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच कर छानबीन में जुटे हैं। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की 7 साल की बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। दोपहर में लंच के बाद उसका चचेरा चाचा स्कूल पहुंचा और बच्ची को साइकिल से ...