इंदौर, फरवरी 23 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक वकील भी 'लुटेरी दुल्हन' संग शादी के चक्कर में पड़कर लाखों का माल गंवा बैठे। आरोपी महिला अपने प्रेमी को भाई बताकर घर बुलाती थी। पुलिस ने वकील की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश की रहने वाली आरोपी महिला नीलिमा सेंगर और उसके प्रेमी शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील और महिला की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। वकील का दावा है कि पत्नी ने उसे अपने प्रेमी से भाई बताकर मिलवाया था। यह भी पढ़ें- इंदौर में फिर राजा रघुवंशी जैसा कांड, पति को शिलांग ले जाकर खत्म करने की कोशिशमैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी मुलाकात पीड़ित वकील ने पुलिस को बताया कि नीलिमा और उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई...