कानपुर, नवम्बर 25 -- घाटमपुर (कानपुर) संवाददाता। जीवन संगिनी मानकर सगाई में जिस मंगेतर को दूल्हे ने हीरे की अंगूठी पहनाई थी, उसी ने पागल बताकर पलभर में शादी तोड़ दी। दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आस्तीनें समेटकर खड़े हो गए। बड़े बुजुर्ग बीच में पड़े तो पंचायत शुरू हुई। देर रात तीन बजे तक चली पंचायत के बाद तय हुआ कि अपना-अपना सामान लेकर दोनों पक्ष शादी से अलग हो जाएंगे। एक-एक सामान वापस हुआ और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घाटमपुर से सोमवार रात बारात पहुंची। बारात द्वारचार की रस्में पूरी कर वधू पक्ष के दरवाजे पहुंची तो दुल्हन ने देर से बारात आने की बात कहकर हंगामा कर दिया। उसने शादी से मना कर दिया तो हड़कंप मचा। परिजनों ने समझाया तो वह शांत हुई। लेकिन कुछ ही देर में दुल्हन ने दूल्हे के नशे में होने की बात कहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.