मुरादाबाद, फरवरी 12 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिस मजदूर के शुगर मिल की चेन में गिरने से मौत की बात कही जा रही थी वह नाटकीय घटनाक्रम में गुरुवार तड़के घर वापस लौट आया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में उन दो लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जो दावा कर रहे थे कि उन्होंने युवक को मिल की चेन में गिरते देखा था। मझोला के गांव बेलोलपुर निवासी मजदूर अरविंद कुमार सिविल लाइन के अगवानपुर स्थित दिवान शुगर मिल में काम करता था। मंगलवार रात वह मिल के चेन के पास ड्यूटी कर रहा था तभी गायब हो गया। उसके भाई जितेंद्र ने दावा किया कि अरविंद उसकी आंखों के सामने चलती चेन में गिर गया और कटकर उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने मिल में जमकर हंगामा किया और चेन के अंदर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एडीएम सिटी...