फिरोजाबाद, मार्च 8 -- तमाम जागरूकता के बाद भी युवतियों को बहलाने-फुसलाने में शोहदे कामयाब हो रहे हैं। वहीं फिरोजाबाद में अपने परिचित की मौत के बाद उसके बेटे का लालन-पालन करना महंगा पड़ गया। घर से उसकी बेटी गायब है तो घर में रहने वाला युवक भी। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना थाना उत्तर क्षेत्र की है। ककरऊ के निकट स्थित एक मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी नौ फरवरी से गायब है। उसके साथ में एक युवक भी उसी दिन से गायब है। किशोरी के पिता ने अपने परिचित एक युवक का लालन-पालन किया था। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है तथा उसकी पूरी जिम्मेदारी किशोरी के पिता ने उठा रखी थी। किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की। रिश्तेदारियों एवं परिचितों के यहां भी किशोरी के संबंध में जानकारी ली, लेक...