मथुरा, जून 24 -- थाना कोसीकलां के अंतर्गत हरदेवगंज, लालाराम मार्ग स्थित मकान से पड़ोसन पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हरदेवगंज, लालाराम मार्ग, कोसीकलां निवासी डिम्पल शर्मा ने रिपोर्ट में कहा है कि सात जून को वह अपने बेटे के साथ संगम विहार, दिल्ली निवासी अपनी बेटी के यहां गयी थी। वह मकान का ताला लगाकर अपनी पड़ोसन को मकान की चाबी दे गयी थीं। दस जून को उस पड़ोसन ने फोन कर बताया कि उसके मकान के ऊपर वाले कमरे का दरवाजा खुला है। यह भी पढ़ें- खाली पड़े घर से 4 लाख के जेवर चोरी इसकी जानकारी होने पर कोसीकलां क्षेत्र निवासी दामाद को मौके पर भेजा तो उन्होंने बताया कि कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा है। उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर नहीं है। ...