सूरत, जुलाई 15 -- गुजरात के सूरत में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक रेप पीड़िता की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उसके ही वकील ने रेप किया। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके वकील ने उसके साथ रेप किया है। पीड़िता के आरोप के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया और अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।क्या था पूरा मामला इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वकील प्रणयराज रणवीर को लड़के से रेप के आरोप में गिरफ्तार कियाहै। रणवीर डिंडोली में प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी वकील अहमदाबाद के ढोलका का रहने वाला है। लड़की ने आरोपी वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं और बेटी का केस लड़ने के लिए रणवीर के पास मदद मांगने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रणवीर ने फीस के तौर पर 15 हजार रुपए मांगे थे। परिव...