नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया (Solar Industries India) ने ग्लोबल मार्केट में बड़ा दांव खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की केमिकल्स कंपनी ओम्निया होल्डिंग्स (Omnia Holdings) को खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी इस अधिग्रहण के लिए करीब Rs.12,951 करोड़ (1.355 अरब डॉलर) का भुगतान करेगी। यह डील पूरी तरह कैश में होगी और इसके तहत सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries), ओम्निया होल्डिंग्स (Omnia Holdings) के जारी शेयरों का 100 प्रतिशत अधिग्रहण करेगी। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों ने पिछले 10 सालों में 3,381% का तगड़ा रिटर्न दिया है, यानी कि 10 साल पहले अगर इस स्टॉक में किसी शख्स ने Rs.1 लाख लगाए होते तो अभी उसकी वैल्यू लगभग Rs.35 लाख होती। आइए जरा विस्तार से इस डील की डिटेल्स को जानते हैं। यह भी पढ़ें- कंपनी को मिला 1300 करोड़ रुपये का काम,...