मऊ, मार्च 29 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति ने पैसा लेकर जिस व्यक्ति को अपना वाहन बेचा उसी पर बाद में वाहन चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करा दिया। पीड़ित के न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के हमीदपुर निवासी शमीम अहमद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि कल्यानपुर निवासी मिठाई लाल यादव से उसने चार लाख रुपये में उसका चार पहिया वाहन खरीदा और दो लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किया और डेढ़ लाख रुपये नकद दिया। 50 हजार रुपये वाहन का आरसी ट्रांसफर हो जाने पर देने के लिए तय हुआ। कुछ दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.