संतोष आर्यन, अप्रैल 16 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपना बसा-बसाया घर जिसके लिए छोड़ा, उसी ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर उसे दगा दे दिया। महिला 6 साल के बच्चे की मां है और जिसके प्यार में वो पड़ी वो रिश्ते में उसका जीजा। महिला ने शादी के नाम पर यौन शोषण के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार करवा दिया है। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलुवाकोट क्षेत्र की रहने वाली महिला का रिश्तेदार (रिश्ते में बुआ की बहु का भाई ) युवक के साथ वर्ष 2024 के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। युवक ने महिला को विश्वास दिलाया था कि यदि वह अपने पति को कानूनी रूप से छोड़ देती है, तो वह उसे अपना लेगा और वे दोनों शादी कर लेंगे। यह भी पढ़ें- उत्तराखं...