लहेरियासराय, सितम्बर 22 -- बिहार के दरभंगा में 12 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरखोपट्टी गाछी से उसका शव बरामद हुआ। वह फेकला थाना क्षेत्र के मठ छपरार गांव का रहने वाला स्व. विनोद दास का पुत्र रौशन कुमार था। मृतक इसी थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव में अपने ननिहाल में रह रहा था। घटना का कारण अवैध प्रेम संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार शनिवार की दोपहर रौशन साइकिल से निकला था, पर वह देर शाम तक घर नहीं लौट पाया। शाम में इसकी छानबीन की गई, पर उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार की रात करीब नौ बजे एक अनजान नंबर से मृतक के भाई रितिक कुमार दास को किसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसके भाई की हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.