गाजियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद के वैशाली इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के वैशाली के रहने वाले जिस युवक की हत्या में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, वह एक महीने बाद घर लौट आया है। युवक को मारपीट के केस में पुलिस ने जेल भेजा था। जमानत मिलने के बाद वह लापता हो गया। मसूरी नहर से मिले शव की पहचान कर परिजनों हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। युवक के लौटने पर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। वैशाली में गिरधर बिष्ट अपनी मां देवकी देवी के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार, 16 मई को सोसाइटी के गेट पर स्थित पंचर की दुकान संचालक से उनका विवाद हो गया था। अगले दिन 17 मई को कौशांबी थाना पुलिस ने उन्हें शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर डासना जिला कारागार भेज दिया। मां ने गिरधर को मानसिक रूप से कमजोर बताया था। आरोप लगाया था कि परिजनों को ...