बहराइच, जून 15 -- रिसिया(बहराइच)संवाददाता। जिस महिला की हत्याकर शव गायब किए जाने का मुकदमा रिसिया थाने में दर्ज हुआ था वह महिला हरदोई के बिलग्राम से बरामद की गई । इससे आरोपी पक्ष का बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पंजाब से लेकर यूपी के दूसरे जिलों तक छानबीन करने के बाद महिला को बरामद कर लिया। महिला की हत्या का मुकदमा उसकी मां ने अपने दामाद पर दर्ज कराया था। जिले के थाना मटेरा के कुरवारी माफी निवासी कलावती पत्नी जगदीश ने अदालत के जरिए थाना रिसिया पर 17 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि थाना रिसिया के पटना घुसयारी निवासी गणेश पुत्र मुनिजर जो उसका दामाद है, ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी और शव गायब कर दिया। विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक अमितेंद्र सिंह कर रहे थे। इस प्रकरण में यह बात सामने आई थी कि उसकी शादी 10व...