वार्ता, दिसम्बर 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संचार साथी ऐप के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सरकार इस ऐप के माध्यम से जासूसी कर रही है। यह निजता का स्पष्ट उल्लंघन है और इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। जिनका इतिहास ही मुखबिरी का रहा हो वो जासूसी कैसे छोड़ सकते हैं। भाजपा शासन में पहले ही अभिव्यक्ति की आजादी सीमित की जा चुकी है, अब निजी बातचीत भी निगरानी के दायरे में लाने की कोशिश हो रही है। जनता अपनी निजता, सम्मान, हक, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी छुपाने की साजिश कर रही है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने अपील...