बागपत, जून 22 -- रमाला। जिवाना हाल्ट के पास रविवार दोपहर दिल्ली से शामली की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। मौके पर युवक के पास से कोई मोबाइल फोन, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के रिकार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...