मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता बदमाशों ने जिवनाथपुर और कैलहट स्टेशन के बीच ब्लाक हाट के पास अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रख कर दानापुर से बंग्लूरू जा रही 03251 होली स्पेशल ट्रेन को पलटाने की कोशिश की। यह तो संयोग रहा कि ट्रेन के चालक की नजर ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा पर चली गई और आपात ब्रेक लगा कर सौ मीटर पहले ट्रेन को रोक लिया। घटना शाम को आठ बजे की है। वहीं चालक और गार्ड ने ट्रेन के यात्रियों की मदद से रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा को हटाया। तब जा कर रात को 8.15 बजे ट्रेन स्पेशल ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दे दी। तब रात को 11.40 बजे आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हुई। मौके पर पहुंच कर लगभग आठ फीट लंबा लोहे के टुकड़ा को कब्जे में लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चंदौली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.