पटना, अप्रैल 10 -- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय टाइगर ने एक करोड़ रोजगार देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर नियमित रोजगार मेला लगाने का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया है। मंत्री ने शुक्रवार को नियोजन भवन में कहा कि प्रशिक्षण और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है, ताकि युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने इस दौरान बिहार कौशल विकास मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों की स्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और प्रशिक्षुओं की उपस्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। कौशल विकास का उद्देश्य केवल प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार योग्य और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.