रांची, मार्च 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों, विशेषकर रांची, गुमला और खूंटी समेत पूरे झारखंड में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताने के बाद राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राज्य के सभी उपायुक्तों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। मंत्री ने निर्देश दिया है कि जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय रहे, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी र...