पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 14 प्रखंडों में अर्से से रिक्त 11 प्रखंडों में बीईओ प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। 7 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी व 4 कल्याण पदाधिकारी को संबंधित क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संदर्भ में डीएम अंशुल कुमार ने कार्यालय आदेश जारी कर एक सप्ताह में सभी प्रतिनियुक्त बीईओ को पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन के द्वारा 11 प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद रिक्त रहने से उत्पन्न हो रहे विभागीय समस्या के मद्देनजर प्रतिनियुक्ति की गई है। -नियमित व वैकल्पिक व्यवस्था होने तक की गई है प्रतिनियुक्ति : -जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सोमवार को कार्यालय आदेश जारी कर प्रखंडों में रिक्त पड़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक...